सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सीधा प्रसारण

Advertisement

रामगढ़- सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा में शुक्रवार को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम को विद्यालय के कक्षा दशम एवं द्वादश के भैया-बहनों ने बड़े उत्साह और एकाग्रता के साथ देखा। प्रसारण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य उमेश प्रसाद विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक तथा आचार्यगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए परीक्षा को उत्सव के रूप में लेने, तनावमुक्त रहकर आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने तथा समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य उमेश प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा पे चर्चा जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होते हैं और उन्हें लक्ष्य के प्रति सजग व आत्मनिर्भर बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए सुझावों को अपने दैनिक अध्ययन और जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने इस सार्थक आयोजन के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group