पालतू सांप ने मालिक को डसा, जान बचाने के लिए काटना पड़ा अंगूठा; चीन की घटना ने उठाए विदेशी पालतू जानवरों पर सवाल

Advertisement

चीन से एक चौंकाने वाली और खतरनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को अपने पालतू जहरीले सांप को खाना खिलाना भारी पड़ गया। सांप पालने के शौक में शख्स उसे अपने हाथों से खाना खिला रहा था, तभी अचानक सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। जहरीले काटने के बाद उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी।
डॉक्टरों के मुताबिक, सांप के जहर के कारण व्यक्ति के शरीर में गंभीर संक्रमण फैल गया और उसकी खून के थक्के जमने की क्षमता (ब्लड क्लॉटिंग) बेहद कम हो गई। हालत को काबू में करने और जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका अंगूठा काटना पड़ा। समय रहते सर्जरी न की जाती तो जहर पूरे शरीर में फैल सकता था और उसकी जान भी जा सकती थी। मेडिकल विशेषज्ञों ने इस घटना के बाद चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि विदेशी और जहरीले पालतू जानवर पालना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। खासतौर पर ऐसे जानवरों के व्यवहार को पूरी तरह समझ पाना मुश्किल होता है, जिससे जान का जोखिम बना रहता है। डॉक्टरों का कहना है कि कई बार लोग शौक या सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर सांप, छिपकली या अन्य खतरनाक जीव पाल लेते हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे में बदल सकती है। इस घटना ने एक बार फिर पालतू जानवरों की सुरक्षा और कानूनों को लेकर बहस छेड़ दी है।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group