मानगो निवासी मुरली चौधरी लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Advertisement

इलाज करवाने जा रहे थे गिरिडीह, मोबाइल बंद, आखिरी लोकेशन सरिया

बरकट्ठा(हजारीबाग)। चलकुशा प्रखंड व बरकट्ठा थाना के मानगो निवासी मुरली चौधरी सात दिसम्बर को गिरिडीह इलाज करवाने जा रहे थे। उसके बाद से घर नही लौटे हैं। उनका मोबाइल भी ऑफ आ रहा है, जिसका आखरी लोकेशन सरिया स्टेशन पता चला था। उसके बाद उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो पा रहा है। घरवाले खोजबीन कर परेशान हैं। मामले की जानकारी स्थानीय थाना में देकर मदद की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि किन्हीं को नजर पड़े या कोई जानकारी मिले तो कृपया मोबाइल 6207060370, 9431504180 या 9572036014 पर जानकारी दें।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group