झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक युवक होली मनाने के लिए दिल्ली से अपने घर लौटा था। इसी दौरान कुछ दबंगों ने उस पर चोरी का शक जताते हुए उसे पकड़ लिया।बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक को ट्रैक्टर से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है।
झांसी में दबंगों की गुंडागर्दी: चोरी के शक में युवक को ट्रैक्टर से बांधकर पीटा
