वार्ड 22 के विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्ड पार्षद मिताली रश्मि ने उपायुक्त से किया भेंट
डोकोटांड में पेयजल और बिजली की किल्लत, शिवपुरी छठ घाट की बदहाली पर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

हजारीबाग वार्ड 22 की पार्षद मिताली रश्मि ने उपायुक्त हेमंत सती से मुलाकात कर डोकोटांड में पेयजल-बिजली की समस्या और शिवपुरी छठ घाट की बदहाली पर चर्चा की। उपायुक्त ने समाधान का आश्वासन दिया है।


