अफगानिस्तान में तालिबान का नया कानून विवादों में, महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Advertisement

अफगानिस्तान में तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुनजादा द्वारा हस्ताक्षरित नए दंड संहिता कानून ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। कानून में घरेलू हिंसा और महिलाओं की स्वतंत्रता से जुड़े प्रावधानों को लेकर तीखी आलोचना हो रही है। महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा कमजोर होने और न्याय प्रक्रिया में असमानता के आरोप लगाए जा रहे हैं।संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत रीम अलसलेम ने इस कानून को महिलाओं के लिए बेहद चिंताजनक बताते हुए वैश्विक समुदाय से ध्यान देने की अपील की है। इस घटनाक्रम ने अफगानिस्तान में मानवाधिकार स्थिति को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group