हाजीपुर में STF मुठभेड़ में कुख्यात सोना लुटेरा प्रिंस ढेर, 31 मामलों में था वांछित

Advertisement

हाजीपुर।बिहार एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हाजीपुर में हुई मुठभेड़ में कुख्यात सोना लुटेरा प्रिंस मारा गया। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस टीम पर 29 राउंड फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह ढेर हो गया। इस दौरान उसका साथी त्रिलोकी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, प्रिंस तीन दिन पहले पटना पहुंचा था और एक बड़ी लूट की योजना बना रहा था। उसकी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ ने हाजीपुर में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से महंगी विदेशी पिस्टलें बरामद की हैं। जांच में सामने आया है कि प्रिंस पर बिहार के कई जिलों में 31 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित वारदातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group