केरेडारी क्षेत्र के मनातू जंगल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर करीब ढाई एकड़ में लगी पोस्ता की अवैध खेती को नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि यह खेती तस्करों द्वारा गुप्त रूप से की जा रही थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी फसल को लाठी-डंडे से नष्ट कर दिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।अभियान का नेतृत्व विवेक कुमार ने किया। अधिकारियों के अनुसार अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
केरेडारी के मनातू जंगल में अवैध पोस्ता खेती नष्ट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
