पुलिस ने 10 एकड भूमि में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट

Advertisement

हज़ारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। 06 फरवरी 2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चोरदाह पंचायत अंतर्गत कबिलाश जंगल क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया, जहां लगभग 10 एकड़ में अवैध रूप से उगाई जा रही अफीम की फसल को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
अभियान के दौरान दुर्गम और घने जंगल वाले इलाकों को ड्रोन की मदद से चिन्हित किया गया, जिससे फसल तक पहुंचकर उसे पूरी तरह विनष्ट किया जा सका। मौके से छह डिलीवरी पाइप भी बरामद किए गए, जिन्हें तुरंत नष्ट कर दिया गया।
इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीपीओ बरही श्री अजित कुमार बिमल ने किया। अभियान में चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एसआई सुबिन्दर राम, एसआई रतन टुडू, एएसआई कमरुद्दीन, सशस्त्र बल के जवान तथा वनपाल कुलदीप कुमार शामिल रहे।
पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान के बाद उनके विरुद्ध कांड दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक हज़ारीबाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के विरुद्ध भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group