कांग्रेस नेता योगेंद्र साव के बयान से हजारीबाग में सियासी भूचाल
हेमंत पर आरोप से भड़का झामुमो, संजीव बेदिया का तीखा पलटवार; अम्बा प्रसाद ने पिता के बयान से झाड़ा पल्ला, भाजपा ने भी घेरा

झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया ने योगेंद्र साहू पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें जालसाजी करने वाला व्यक्ति बताया और कहा कि उनकी हैसियत हेमंत सोरेन के तलवे के बराबर भी नहीं है, बड़कागांव की पूर्व विधायक एवं योगेंद्र साहू की पुत्री अम्बा प्रसाद ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने पिता के बयान से दूरी बना ली

