खनिज संशोधन विधेयक पर सीएम हेमंत का हमला, बोले- झारखंड करेगा बड़ा आंदोलन
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर झारखंड के हक-अधिकार में हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए विधेयक वापस लेने की मांग की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि खनिज और जमीन झारखंड की है, इसलिए राज्य के हक-अधिकार का फैसला दिल्ली से नहीं होना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि विधेयक वापस नहीं लिया गया तो झारखंड में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

