गुमला में सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रभात फेरी का आयोजन

Advertisement

गुमला : गुमला के एसएस +2 हाई स्कूल के छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था, जिसमें छात्रों ने बैनर और पोस्टर लेकर रैली निकाली और लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, मोबाइल फोन के खतरों और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपने परिवार को भी इस बारे में जागरूक करें।

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष, प्रदीप कुमार तिर्की, और अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

Om prakash kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group