चैनपुर डीएवी के समर्थन में उतरे दर्जनों गांवों के अभिभावक, स्कूल को यथावत संचालित रखने की मांग
हालिया विवाद के बीच ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता, कहा— बच्चों की पढ़ाई और भविष्य से नहीं होने देंगे समझौता
✍️ Super Admin19 जून 2026

चैनपुर डीएवी स्कूल को लेकर चल रहे विवाद के बीच इलाके के कई गांवों के अभिभावक खुलकर स्कूल के समर्थन में सामने आए हैं। उनका कहना है कि तमाम चुनौतियों और विवादों के बावजूद वे स्कूल की शिक्षा व्यवस्था से संतुष्ट हैं और चाहते हैं कि चैनपुर डीएवी का संचालन वर्तमान स्थान पर ही जारी रहे। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि बड़ी संख्या में बच्चों को दबाव और भय के माहौल में भुयांडी डीएवी भेजा गया, जबकि सैकड़ों छात्र अब भी चैनपुर डीएवी में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं।


