चार दिन बाद मिला मासूम, मांडू पुलिस ने परिजनों से मिलाकर लौटाई चेहरे की मुस्कान
बिहार से लापता 10 वर्षीय प्रिंस कुमार को सकुशल परिवार को सौंपा, पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना

मांडू थाना पुलिस ने चार दिनों से लापता 10 वर्षीय बालक प्रिंस कुमार को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। बालक लावारिस अवस्था में मिलने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों का पता लगाया और सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसकी मां को सौंप दिया।


