हाइवा की टक्कर से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम
बोंगाबार ओवरब्रिज के पास हादसे के बाद आक्रोश, मुआवजे और चालक पर कार्रवाई की मांग

रामगढ़ के बोंगाबार ओवरब्रिज के समीप कोयला लदे हाइवा की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा जिम्मेदार चालक पर कार्रवाई की मांग की।

