24 घंटे में बरामद हुई चोरी की बाइक, आरोपी गिरफ्तार
सिद्धि विनायक होटल के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल कुज्जू पुलिस ने एंटी क्राइम जांच के दौरान पकड़ी

रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक होटल के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल को कुज्जू ओपी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


