झारखंड के राजनगर में सड़क हादसा, एक की मौत

Advertisement

राजनगर क्षेत्र के बालियासाई पुल के पास NH-220 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से शादी समारोह में जा रहे दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में 55 वर्षीय दोना राणा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सविता राणा गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायल सविता राणा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा देर शाम हुआ, जब दंपति समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group