बड़कागांव-बादम रोड पर सड़क हादसा, इंटर के परीक्षार्थी की मौत, दो घायल

Advertisement

बड़कागांव-बादम पथ पर ब्लैकबेरी होटल के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में इंटर के एक परीक्षार्थी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र घायल हो गए। तीनों छात्र बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय के आर्ट्स संकाय के विद्यार्थी थे और कर्णपुरा महाविद्यालय में इंटर की परीक्षा देने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय ऋषि कुमार (निवासी तलसवार, पिता भोला राणा) को हजारीबाग रेफर किया गया। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, अन्य दो छात्र पंकज राणा (तलसवार) और पंकज गंझू (कोयलांग टोला, दीपदाहा) को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।ऋषि कुमार की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ऋषि अपने पिता का दूसरा पुत्र था। खबर लिखे जाने तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी थी। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group