(हजारीबाग) : चौपारण थाना क्षेत्र के महुदी मोड़ स्थित अंजली ज्वेलर्स में बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि करीब छह की संख्या में आए अपराधियों ने कटर व ग्रैंडर मशीन से शटर और तिजोरी काटकर लगभग 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण उड़ा लिए।भागने के दौरान बदमाशों ने बगल की एक महिला की कनपटी पर हथियार सटा दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। सौभाग्य से महिला सुरक्षित है, लेकिन घटना से लोग सहमे हुए हैं।इसी क्रम में दो दिन पूर्व बिगहा में पिंटू यादव के गले से दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने करीब 12 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली थी। लगातार हो रही घटनाओं से व्यवसायियों और आम लोगों में भय का माहौल है।स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा भी होने लगी है कि आखिर अपराधी इतने बेखौफ कैसे हो रहे हैं? क्या उन्हें कानून का डर नहीं रहा, या फिर वे खुद को व्यवस्था से ज्यादा मजबूत समझने लगे हैं? हालांकि आमजन को भरोसा है कि पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई कर जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर स्थिति स्पष्ट करेगा।सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा छापेमारी की कार्रवाई जारी है।
महुदी मोड़ में अंजली ज्वेलर्स से 20 लाख की चोरी
Advertisement
Amarnath Pathak
अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।
