हुरहुरु जोड़ा तालाब में युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

हजारीबाग। बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित हुरहुरु जोड़ा तालाब में शुक्रवार को एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में शव तैरता देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बड़ा बाजार थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान युक्ति लाखे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह स्थानीय कौशल विकास केंद्र में कार्यरत थी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group