दुमका में दोहरे हत्याकांड से सनसनी: वीर कुंवर सिंह चौक के पास महिला और मासूम बच्ची का शव बरामद

दुमका। झारखंड के दुमका शहर में वीर कुंवर सिंह चौक के समीप पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के पीछे एक महिला और करीब छह साल की बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृत महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और संभावित आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group