मनातू–डुमरी मार्ग पर भीषण हादसा*हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड में एनटीपीसी कन्वेयर बेल्ट कार्य के दौरान मिलर पलटने से युवक की मौत, सुरक्षा मानकों पर सवाल

Advertisement

हजारीबाग जिला के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत मनातू–डुमरी मार्ग पर एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना एनटीपीसी की परियोजना के तहत बन रहे कन्वेयर बेल्ट कार्य के दौरान हुई, जहां एल&टी से जुड़ी कंपनी द्वारा काम कराया जा रहा था।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कन्वेयर बेल्ट निर्माण में इस्तेमाल हो रही “मिलर” मशीन असंतुलित होकर पलट गई। मिलर चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के समय युवक बिना हेलमेट और बिना सुरक्षा जैकेट के काम कर रहा था, जिससे सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई है।घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक विस्तृत बयान जारी नहीं हुआ है।इस हादसे ने औद्योगिक कार्यों में सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group