निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर 18 कर्मियों को शोकाॅज

Advertisement

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की कार्रवाई

20-बरकट्ठा विधान सभा क्षेत्र के 21 एवं 25-हजारीबाग विधान सभा क्षेत्र के कुल 18 मतदान कर्मियों को शोकॉज

चुनाव कार्यों में लापरवाही गंभीर मामला : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

हजारीबाग। विधान सभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत 20 बरकट्टा, 21-बरही एवं 25 हजारीबाग के लिए नियुक्ति पत्र वितरण की तिथि 12 नवंबर को नियुक्त मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों का नियुक्ति पत्र का वितरण बिनोवा भावे विश्वविद्यालय परिसर से किया गया। इसमें 20-बरकट्ठा विधान सभा क्षेत्र के 21 एवं 25-हजारीबाग विधान सभा क्षेत्र के कुल 18 मतदान कर्मी द्वारा घोर लापरवाही एवं चुनाव जैसे महत्वपूर्ण एवं गंभीर कार्यों पर असंवेदनशीलता दिखाने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने उन सभी मतदान कर्मियों को शोकॉज किया है। उपायुक्त ने रोष प्रकट करते हुए कहा है कि संबंधित विधान सभा क्षेत्र में नियुक्त मतदान कर्मी अपने कार्यों के दौरान अनुपस्थित पाए गए हैं, जो गंभीर मामला है। इनके द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में आदेश की अवहेलना करते हुए कार्य में बाधा उत्पन्न करने की कार्रवाई की गई है। 20-बरकट्ठा विधान सभा क्षेत्र के कुल 21 कर्मियों (PO-7, P1-7, P2-2, P3-5) एवं 25-हजारीबाग विधान सभा क्षेत्र के कुल 18 कर्मियों (PO-13, P1-1, P2-4) के विरूद्ध स्पष्टीकरण किया गया है। स्पष्टीकरण का उत्तर संतोषप्रद नहीं पाये जाने की स्थिति में संबंधित मतदान पदाधिकारी व कर्मियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ की जाएगी।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group