सब-जूनियर बास्केटबॉल: बोकारो की बालक-बालिका टीमों का शानदार प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में प्रवेश
पाकुड़ में जारी 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो ने धनबाद, दुमका, जामताड़ा और पाकुड़ को हराया। बालिका टीम सेमीफाइनल में पहुंची।

पाकुड़ में आयोजित 26वीं सब-जूनियर झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो की बालक टीम क्वार्टर फाइनल में और बालिका टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। दोनों टीमों ने लीग मैचों में शानदार जीत दर्ज की है।


