डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल के नन्हे- मुन्ने खिलाड़ियों की विजय गूँज के साथ खेल दिवस का सफल समापन”डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल में पाँच दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया था ,जिसमें नर्सरी से द्वितीय कक्षा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया । वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन नर्सरी कक्षा के नन्हे मुन्ने खिलाड़ियों के विजयी किलकारियों के साथ हुआ ।कार्यक्रम के अंतिम दिन नर्सरी कक्षा के लिए विविध रोचक खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया था ,जिसमें मुख्य आकर्षण बनी रेस, बैलून रेस, कोन रेस रहे ।नन्हे -मुन्ने खिलाड़ियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं आनंद के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।मैदान तालियों की गूँज से भर उठा ।कार्यक्रम मेंअभिभावकों की उपस्थिति ने बच्चों के उत्साह को दुगना कर दिया ।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेकानंद चौधरी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को स्वस्थ एवं सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया ।उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों के विकास के लिए खेल बहुत जरूरी है ।खेल से बच्चों के सूक्ष्म गतिक कौशल और स्थल गतिक कौशल का विकास होता है । खेल द्वारा बच्चे मनोरंजन के साथ अनुशासन एवं सहयोगिता भी सीखते हैं ।साथ ही उन्होंने सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं अभिभावक के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नर्सरी के नन्हे खिलाड़ियों में आदर्श, रेयांश, अजहान, श्रद्धा, दिव्यांश ,अनाया ,शशा, अनमोल ,अनन्या, तक्ष्वी, रत्निका ,सौम्या,पार्थ , लिसा मंडल ,आदर्श पांडे एवं अनुव्रत शामिल रहेइस खेल कार्यक्रम से विद्यालय का वातावरण जीवंत एवं उत्साह पूर्ण बन गया ।अभिभावकों के लिए भी कुछ खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया था, जिसमें सफल अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया ।श्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले नन्हे बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक- शिक्षिकाओं के सटीक मार्गदर्शन में किया गया ।इस प्रकार पांच दिवसीय खेलकूद समारोह का समापन हर्ष एवं उल्लास के साथ शानदार तरीके से हुआ ।
डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल के नन्हे- मुन्ने खिलाड़ियों की विजय गूँज के साथ खेल दिवस का सफल समापन”
