हजारीबाग कोषागार में ₹15.41 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन, तीन सिपाही गिरफ्तार

Advertisement

झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। कोषागार एवं सांस्थिक वित्त निदेशालय, वित्त विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किए गए डाटा एनालिसिस में जिला कोषागार से पिछले आठ वर्षों में दो बैंक खातों में ₹15,41,41,485 की संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर समाहर्ता, हजारीबाग की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया। जांच के दौरान पाया गया कि Temp Pay ID बनाकर अवैध रूप से सरकारी राशि की निकासी की गई और उसे विभिन्न संदिग्ध बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया।जांच के बाद कुल 21 संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज करने का निर्देश दिया गया है। इनमें मौजूद करीब ₹1.60 करोड़ की राशि को भी सुरक्षित कर लिया गया है।इस पूरे मामले में पुलिस विभाग की लेखा शाखा में कार्यरत तीन सिपाहियों—शंभु कुमार, रजनीश सिंह और धीरेन्द्र सिंह—की संलिप्तता सामने आई है। पूछताछ में तीनों ने अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है।कोषागार पदाधिकारी, हजारीबाग की शिकायत पर लोहसिंगना थाना में कांड संख्या 32/2026, दिनांक 08 अप्रैल 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group