बंद पड़े अवैध पत्थर खदान में डूबने से किशोर की मौत, 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया

Advertisement

बंद पड़े अवैध पत्थर खदान में डूबने से किशोर की मौत, 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शवबरकट्ठा: थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरुखी तिलैया के महाबर पहाड़ के नजदीक बंद पड़े अवैध पत्थर खदान में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब जाने से सौरभ कुमार (13 वर्ष), पिता संतोष कुमार, निवासी धरहरा बदाही की मौत हो गई।लोगों के मुताबिक मृतक अपने अन्य दोस्तों के साथ गुरुवार को लगभग तीन बजे बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर फैलते ही पुलिस और आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचकर शव निकालने का प्रयास करने लगे।लगभग 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने खदान से शव को बाहर निकाला। इस दौरान बरकट्ठा बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, सीओ, थाना प्रभारी पंकज सिंदुरिया, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव तथा स्थानीय मुखिया भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते रहे।बताया जाता है कि मृतक अपने घर का एकलौता चिराग था। उसके पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं और करीब दस-पंद्रह दिन पहले ही काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए हैं। घटना के बाद पीड़ित मां की चित्कार सुनकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।शव को खदान से बाहर निकालने के बाद परिजन मुआवजे की मांग को लेकर कुछ देर तक घटनास्थल पर ही बैठे रहे

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group