राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में दिए गए बयान को लेकर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए उनका फोटो साझा करते हुए कहा कि कुछ लोग विधायक बनते ही राजनीति का पूर्ण ज्ञान होने का भ्रम पाल लेते हैं। इस टिप्पणी के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाज़ी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है
विधानसभा बयान पर तेजस्वी यादव का पलटवार, मैथिली ठाकुर पर साधा निशाना
