चतरा : जिले के इटखोरी में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का शुभारंभ गुरुवार को भव्य रूप से उद्घाटन समारोह के साथ उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री विभाग, वाणिज्य कर विभाग, योजना एवं विकास विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों मंत्रियों ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।उद्घाटन के अवसर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, झामुमो के मनोज चंद्रा, सोनू ज्ञानसेन, चतरा विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया विधायक उज्ज्वल कुमार दास, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद थे।समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा इटखोरी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को समर्पित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया । साथ हीं श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधा के लिए मां भद्रकाली मंदिर के लिए विकसित आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया।उद्घाटन के उपरांत सभी अतिथियों ने मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की एवं राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर में पौधा रोपण किया ।उपायुक्त कीर्ति श्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राजकीय इटखोरी महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का सशक्त मंच है।उद्घाटन समारोह के बाद विपिन मिश्रा एवं समूह द्वारा शंख एवं डमरू वादन से कार्यक्रम की आगाज की गई। वाराणसी की तर्ज पर मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित मुहाने नदी तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।मानभूम छऊ नृत्य, बुटन देवी एवं दल द्वारा झुमर नृत्य, अनुपम गिरी एवं सुधीर कुमार पाण्डे की गायन प्रस्तुति तथा कर्नाटक का पारंपरिक यक्षगान दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। रात्रि में आयोजित आकर्षक ड्रोन शो ने पूरे आकाश को रोशनी से आलोकित कर दिया। इसके पश्चात पाईका नृत्य, आरम्भ बैंड (हजारीबाग) तथा रोहित आरके ग्रुप एवं नितेश कच्छप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।राजकीय इटखोरी महोत्सव के साथ-साथ 19 एवं 20 फरवरी को बक्सा डैम में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक इटखोरी एडवेंचर स्पोर्ट्स फेस्ट 2026 का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कुल 8 प्रकार की रोमांचक वाटर एक्टिविटीज आयोजित की जा रही हैं।पहले दिन बनाना राइड, डिस्को एवं रिंगो राइड, कायाकिंग, वेक-बोर्डिंग, जेट स्की सहित अन्य जलक्रीड़ाओं का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए प्रशिक्षित विशेषज्ञों की निगरानी में सभी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
राजकीय इटखोरी महोत्सव का किया गया भव्य शुभारंभ सांस्कृतिक वैभव के साथ रोमांचक गतिविधियों की धूम
