चौपारण में टोटो चोरी का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

चौपारण में टोटो चोरी का खुलासा, 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तारहजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में टोटो चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी किया गया टोटो और अन्य सामान भी बरामद किया है। इस संबंध में शनिवार को पुलिस की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई।जानकारी के अनुसार 6 मार्च 2026 को सुरेंद्र यादव ने चौपारण थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका टोटो वाहन, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH02-BX-4189 है, चोरी हो गया है। उन्होंने बताया कि टोटो को उन्होंने रोज की तरह चालक गेंदा पासवान को चलाने के लिए दिया था। चालक ने रात में टोटो घर के पास खड़ा किया था, लेकिन सुबह होने पर वाहन गायब मिला। आवेदन के आधार पर चौपारण थाना में कांड संख्या 56/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया। पुलिस ने चोरी किए गए टोटो को रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया और इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाश कुमार, राजा कुमार और गौतम कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं और विभिन्न जिलों में इनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया महिंद्रा कंपनी का टोटो, उसका चार्जर और एक अपाचे बाइक भी बरामद की है। फिलहाल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group