पत्नी “सुंदर” लगीं, इसलिए बना दिया मंत्री! ट्रंप के बयान ने मचाया बवाल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार मामला ओवल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम का है, जहां ट्रंप ने इंटीरियर सेक्रेटरी डग बर्गम की नियुक्ति को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिस पर सवाल खड़े हो गए हैं।कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने डग बर्गम को इसलिए यह पद दिया क्योंकि उनकी पत्नी कैथरीन बर्गम उन्हें “सुंदर” लगीं। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने कैथरीन को एक वीडियो में घुड़सवारी करते हुए देखा था, जिसके बाद उनका ध्यान उनकी ओर गया और उन्होंने डग बर्गम को नियुक्त करने का फैसला किया।यह टिप्पणी उस वक्त आई जब कैथरीन बर्गम मंच पर नशे की लत से उबरने के अपने अनुभव साझा कर रही थीं और ड्रग एडिक्शन के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की मुहिम का समर्थन कर रही थीं। हालांकि ट्रंप ने आगे यह भी कहा कि डग बर्गम एक अनुभवी प्रशासक हैं और एक सफल कारोबारी रह चुके हैं, लेकिन उनकी नियुक्ति को पत्नी की सुंदरता से जोड़ना विवाद की वजह बन गया।ट्रंप के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। आलोचकों का कहना है कि किसी कैबिनेट पद की नियुक्ति को इस तरह व्यक्तिगत टिप्पणी से जोड़ना राष्ट्रपति पद की गरिमा के खिलाफ है। वहीं समर्थकों का दावा है कि ट्रंप ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही और इसका गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।फिलहाल यह बयान अमेरिका की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे चुका है और ट्रंप एक बार फिर अपने बयानबाजी के अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *