नौ लाख के ब्राउन शुगर एवं गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Advertisement

एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक लाइटर एवं एक स्कूटी जब्त

हजारीबाग। गुप्त सूचना के आधार पर इचाक पुलिस ने सोमवार को सूर्यमंदिर के समीप छापामारी कर 78 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 100 ग्राम गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत लगभग नौ लाख रुपए बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार पिता अनिल केशरी (इचाक) एवं राहुल कुमार पिता गणेश कुमार (बरही डीह) निवासी शामिल हैं। पुलिस ने छापामारी स्थल से एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक लाइटर एवं एक स्कूटी भी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि इचाक थाना क्षेत्र के सूर्य मन्दिर के आस-पास दो व्यक्ति की ओर से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है। उस सूचना को गंभीरता से लेते हुए सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमित कुमार के नेतृत्व में इचाक थाना प्रभारी संतोष कुमार, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य सशस्त्र बल की ओर से छापामारी की गई। इस क्रम में मादक पदार्थों के साथ दोनो युवकों को गिरफ्तार किया गया। छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक मो इकबाल, सहायक अवर निरीक्षक नसीम अख्तर सिद्धकी के अलावा जिला शस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group