आठ प्रांतों के 36 विवि की खो खो प्रतियोगिता के लिए तैयार विभावि : प्रो. डाॅ पोद्दार

Advertisement

बोले कुलपति : खिलाड़ियों की मेहमाननवाजी में नहीं होगी कोई कमी

साधन और साधना से सफलतापूर्वक छह से आठ फरवरी तक पूरा होगा खेल महायज्ञ

पहली बार विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग को मिली है पूरे ईस्ट जोन अंतर विवि खो खो टूर्नामेंट की जिम्मेवारी, यह सौभाग्य और झारखंड की प्रतिष्ठा की बात

सभी लोगों से सहयोग का आह्वान, दर्जनभर कमेटी गठित, स्वास्थ्य, सुरक्षा समेत सभी के होंगे पुख्ता प्रबंध

हजारीबाग। आठ प्रांतों झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम और छत्तीसगढ़ के 36 विश्वविद्यालयों की खो खो प्रतियोगिता के लिए विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग पूरी तरह तैयार है। टूर्नामेंट का उद्घाटन छह फरवरी की सुबह 9.30 बजे होगा। समापन आठ फरवरी को होगा। मुख्य अतिथि पुलिस एकेडेमी हजारीबाग के आईजी सह निदेशक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा और विशिष्ट अतिथि झारखंड खो खो एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार होंगे। यह जानकारी एक फरवरी को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के आर्यभट्ट सभागार में कुलपति प्रो. डाॅ पवन कुमार पोद्दार ने पत्रकारों से साझा की। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की मेहमाननवाजी में कोई कमी नहीं होगी। साधन और साधना से सफलतापूर्वक छह से आठ फरवरी तक खो खो खेल महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न होगा।
पहली बार विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग को पूरे ईस्ट जोन अंतर विवि खो खो टूर्नामेंट की जिम्मेवारी मिली है। यह सौभाग्य और झारखंड की प्रतिष्ठा की बात है। हम पूरे पूर्वी प्रक्षेत्र के खो खो खिलाड़ियों को झारखंड की आत्मीयता, कला, संस्कृति, टीम भावना, रहन-सहन और मेहमाननवाजी का सुखद संदेश साझा करेंगे। झारखंड आदर्श राज्य का संदेश दूसरे प्रदेशों में जाए, यह भी खेल आयोजन का उद्देश्य है। उनके आवभागत में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
कुलपति ने इस आयोजन में
सभी लोगों से सहयोग का आह्वान किया। टूर्नामेंट के लिए दर्जनभर कमेटी स्वास्थ्य, सुरक्षा, मीडिया, स्वागत, भोजन समेत दर्जनभर कमेटियां गठित कर सभी को जिम्मेवारी सौंपी थी गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध होंगे। जिला व पुलिस प्रशासन के अलावा रोटरी क्लब व अन्य एनजीओ-एजैंसियों का सहयोग भी मिल रहा है। खिलाड़ियों व अन्य अतिथियों के मार्गदर्शन के लिए हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं।
विभावि के खेल निदेशक और खो खो टूर्नामेंट आयोजन समिति के सचिव डाॅ राखो हरि ने बताया कि मैदान में पांच कोर्ट तैयार किए गए हैं। हर टीम से 15 खिलाड़ी, एक कोच और एक मैनेजर आ रहे हैं। दो दर्जन से अधिक क्वालिफाइड रेफरी बुलाए जा रहे हैं। झारखंड राज्य खो खो एसोसिएशन से भी सहयोग लिया जा रहा है। मंच संचालन करते हुए विभावि के पीआरओ सह मीडिया प्रभारी पीजी राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ सुकल्याण मोइत्रा ने शिष्य प्रवेश कराया। वहीं आयोजन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी साझा करते हुए छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डाॅ विकास कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर विभावि के पूर्व पीआरओ सह राजनीति विज्ञान विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डाॅ प्रमोद कुमार, मीडिया सेल के सहयोगी सह वरिष्ठ पत्रकार विजय पांडेय और मो. फजल भी मौजूद थे।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group