रांची में किसानों के लिए वरदान बनी ‘वेस्ट कटर’ मशीन, मिनटों में साफ होगी झाड़ी और खरपतवार

Advertisement


रांची। झारखंड की राजधानी रांची में किसानों की मेहनत आसान बनाने के लिए एक खास वेस्ट कटर मशीन तैयार की गई है, जो खेतों और बगीचों में उगी घनी झाड़ियों व खरपतवार को चंद मिनटों में साफ कर देती है। यह मशीन खासतौर पर उन किसानों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें बार-बार उगने वाली 6 से 7 फीट ऊंची झाड़ियों से जूझना पड़ता है। इस आधुनिक मशीन की खासियत यह है कि जहां पहले मजदूरों की जरूरत पड़ती थी, वहीं अब किसान खुद खड़े-खड़े खेत साफ कर सकते हैं। मशीन से सिर्फ 1 मिनट में झाड़ियां कट जाती हैं, जबकि 30 मिनट में करीब 50 डिसमिल जमीन पूरी तरह साफ की जा सकती है। मशीन के टेक्नीशियन विजय बताते हैं कि खेतों में उगने वाली मोटी और उलझी हुई झाड़ियां किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती हैं। कई बार मजदूर भी आसानी से काम नहीं कर पाते। ऐसे में यह पेट्रोल से चलने वाली मशीन बेहद कारगर साबित हो रही है। इसमें लगी मोटर 1 लीटर पेट्रोल में करीब 1 घंटे तक चल जाती है। इस वेस्ट कटर की बनावट भी काफी आसान और मजबूत है। इसमें आगे की तरफ फैन की तरह घूमने वाला कटर लगा होता है, जो चारों ओर घूमकर घास, झाड़ी और खरपतवार को जड़ से काट देता है। लंबा हैंडल होने की वजह से किसान इसे खड़े होकर आराम से चला सकते हैं। खास बात यह है कि जरूरत के हिसाब से इसमें छोटे या बड़े कटर लगाए जा सकते हैं। यानी हल्की घास से लेकर मोटी झाड़ियों तक, हर काम आसानी से हो जाता है। यह मशीन सिर्फ खेतों के लिए ही नहीं, बल्कि बगीचों की सफाई के लिए भी काफी उपयोगी है। इसके इस्तेमाल से खेत और बगीचे दोनों साफ-सुथरे दिखते हैं और मेहनत भी कम लगती है। इस मशीन की कीमत ₹25,000 रखी गई है। इच्छुक किसान रांची के कचहरी चौक स्थित धरती आबा स्टोर से इसे खरीद सकते हैं।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group