चौपारण के कमलवार में बच्चा चोरी की आशंका पर महिला पकड़ी गई, पुलिस कर रही जांच — अफवाहों से बचने की अपील

Advertisement

चौपारण प्रखंड के पंचायत पाण्डेयबारा अंतर्गत गांव कमलवार में बच्चा चोरी की आशंका को लेकर गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाना ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के पास से कई फाइलें एवं महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए गए हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की सत्यता की जांच में जुटी हुई है।घटना के बाद क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाहों को लेकर भय और दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीण अपने बच्चों को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं और अनजान लोगों पर शक की निगाह रख रहे हैं।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि कानून अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई कर सके। प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group