झारखंड के हजारीबाग जिले में पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी, पूर्व विधायक निर्मला देवी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार दोनों को केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी पुलिस द्वारा 19 फरवरी की दोपहर लगभग तीन बजे थाने लाया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री के खिलाफ बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्र समेत कई थानों में मामले दर्ज थे। वे बीते 31 दिसंबर 2025 से NTPC Limited की चट्टी बरियातू कोल माइंस से जुड़ी मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। पुलिस ने उन्हें उसी धरना स्थल से हिरासत में लिया।सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी से पहले योगेन्द्र साव अपनी बेटी एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के साथ दिल्ली गए थे, जहां उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। दिल्ली से लौटने के बाद जब वे चट्टी बरियातू स्थित धरना स्थल पहुंचे, तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।घटना के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और समर्थकों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी होने की बात कही गई है।
योगेन्द्र साव और निर्मला देवी हिरासत में, धरना स्थल से पुलिस कार्रवाई
