हजारीबाग में जोनल क्राइम मीटिंग, IG सुनील भास्कर ने अपराध नियंत्रण और रामनवमी-ईद की तैयारियों की समीक्षा की

Advertisement

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उत्तरी छोटानागपुर जोन की जोनल लेवल क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो रेंज के आईजी सुनील भास्कर ने की। बैठक में हजारीबाग के डीआईजी अंजनी झा, बोकारो डीआईजी आनंद प्रकाश सहित रेंज के विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।बैठक में पिछले क्राइम मीटिंग में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही सभी जिलों में अपराध की स्थिति, संगठित अपराध, लंबित मामलों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। आईजी ने अपराध नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश भी दिए।बैठक में आने वाले प्रमुख त्योहार रामनवमी और ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। आईजी सुनील भास्कर ने कहा कि हजारीबाग की रामनवमी देश-विदेश में प्रसिद्ध है, ऐसे में पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में निकला मंगल जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है और आगे भी सभी त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाए जाएं, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।आईजी ने कहा कि संगठित अपराध पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। रेंज के विभिन्न जिलों में सक्रिय गिरोहों को पहले ही चिन्हित कर लिया गया है। जेल के अंदर और बाहर सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर भी निगरानी रखी जा रही है। कई अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है और ई-प्रिजन सिस्टम के माध्यम से भी उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार उमंग और भाईचारे के साथ मनाएं, लेकिन कानून व्यवस्था भंग करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। प्रशासन का सहयोग कर लोग शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।रामनवमी से पहले आयोजित यह जोनल क्राइम मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि आने वाले सभी त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group