वायरल वीडियो ने उजागर की हैवानियत,अब एसपी से न्याय की गुहार.
बरही थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास मंगलवार को बच्चों का मासूम खेल उस वक्त खौफनाक मंजर में बदल गया, जब दो नाबालिग बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। खेल–खेल में शुरू हुआ यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक बच्चे के पिता मौके पर पहुंच गए और पुत्र मोह में अंधे होकर दूसरे नाबालिग बच्चे पर बेरहमी से टूट पड़े।पीड़ित बच्चा अनिल प्रजापति का बेटा है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे एक वयस्क व्यक्ति, जिसका नाम आलोक साव बताया जा रहा है, छोटे बच्चे को पीट रहा है। वह बच्चा रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। मैदान, जहां हंसी और खेल होना चाहिए था, वहां डर और आंसुओं का मंजर फैल गया।घटना के बाद पीड़ित पिता अपने घायल बच्चे को लेकर बरही थाना पहुंचे, इस उम्मीद में कि कानून उनके बच्चे की ढाल बनेगा। लेकिन आरोप है कि थाना स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न्याय की उम्मीद लेकर गए पिता को खाली हाथ लौटना पड़ा।अब अनिल प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाने का फैसला किया है। सवाल यह है कि क्या क्रिकेट के एक छोटे से झगड़े की सजा किसी बच्चे को मार–पीट के रूप में दी जा सकती है? और क्या कानून ऐसे मामलों में भी चुप रह सकता है?
