हजारिबाग। हृदय स्थली झील परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परफेक्ट डिफेंस एकेडमी ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के संदेश के लिए जागरूकता रैली आयोजित की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी सह जदयू नेता राकेश गुप्ता और एकेडमी के निदेशक ए. के. भारद्वाज ने किया। रैली की शुरुआत झील परिसर से हुई और झंडा चौक होते हुए वापस झील परिसर में वृक्षारोपण के साथ समाप्त हुई। राकेश गुप्ता ने कहा कि तपती गर्मी का मुख्य कारण अनियंत्रित और अंधाधुंध पेड़-पौधों की कटाई है। इसे रोकना और पर्यावरण का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर पेड़ लगाने की अपील की। ए. के. भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह जागरूकता रैली आयोजित की गई है ताकि अनियंत्रित पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई जा सके और पर्यावरण का संरक्षण हो सके।
Related Posts
पटना में दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये की लूट, अपराधी नवादा की ओर फरार
पटना पटना में बुधवार को दिन के उजाले में एक करोड़ रुपये की बड़ी लूट की घटना सामने आई। यह…
उद्योगपति अनिल अंबानी ने गया में किया पिंडदान
पिता धीरूभाई अंबानी के मोक्ष के लिए फल्गु नदी में किया तर्पण पटना। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति अनिल अंबानी रविवार…
गुमला: आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों के नामांकन के लिए प्रतिभा चयन प्रतियोगिता आयोजित
550 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना हुनर, टैलेंट हंट में गुमला समेत 10 जिलों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा गुमला –…
