पाकिस्तान में हिंसा की आग: बलूच विद्रोहियों के वीकेंड हमलों से कांपा बलूचिस्तान, 67 की मौत

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में पिछले शुक्रवार की रात से लेकर पूरे वीकेंड तक हुए सिलसिलेवार हमलों ने पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बलूच विद्रोहियों द्वारा किए गए इन हमलों में कम से कम 17 सुरक्षाकर्मियों और करीब 50 आम नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, बलूचिस्तान के 12 अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा बलों, पुलिस चौकियों और नागरिक ढांचे को निशाना बनाया गया। इन हमलों के कारण कई इलाकों में दहशत का माहौल बन गया और प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।इन हमलों की जिम्मेदारी बलूचिस्तान की आजादी की मांग कर रहे संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। संगठन ने दावा किया है कि हमलों को अंजाम देने वाले फिदायीन दस्तों में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल थीं। BLA की ओर से कुछ हमलावरों की तस्वीरें जारी किए जाने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।विशेषज्ञों का मानना है कि ये हमले पाकिस्तान में पहले से जारी राजनीतिक और सुरक्षा संकट को और गहरा कर सकते हैं। केंद्र सरकार और सेना की ओर से स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और कहा गया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *