केंद्र की नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल, हजारीबाग में भी होगा प्रदर्शन

Advertisement

पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता बोले—राहुल गांधी को संसद में न बोलने देना लोकतंत्र पर सीधा हमला

हजारीबाग | केंद्र सरकार की मजदूर, किसान और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को पूरे देश में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। यह आह्वान ऑल इंडिया मजदूर, किसान, छात्र, युवा और महिला संगठनों ने संयुक्त रूप से किया है। हजारीबाग में वाम दलों और किसान–मजदूर संगठनों के बैनर तले दो घंटे का हड़ताल कार्यक्रम रखा गया है।

झारखंड राज्य विस्थापित संघर्ष मोर्चा व किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि मौजूदा नीतियों से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की आवाज दबा रही है।

भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा, जो लोकतंत्र पर सीधा हमला है। यह हड़ताल आम लोगों के हक की लड़ाई है और देशभर में मजबूत संदेश देगी।

Saahu Rohit

रोहित साहू, पत्रकारिता से स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं और अभी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। हजारीबाग के बड़कागांव इलाके के रहने वाले हैं। पिछले 6 महीनों से जिले भर की खबरों को संकलित कर रहे हैं साथ ही साथ कॉपी एडिटर के कार्य भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group