मजदूर विरोधी श्रम कोड के खिलाफ आहूत हड़ताल को सफल बनाने का काम करें सभी मजदूर : संयुक्त मोर्चा

चार श्रम कोड के खिलाफ संयुक्त मोर्चा ने बेस वर्क शॉप और जीएम कार्यालय में किया पिट मीटिंग, मजदूरों से हड़ताल को सफल बनाने का किया अपील

रामगढ़

केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम कोड लाए जाने के विरोध में मंगलवार को सीसीएल रजरप्पा परियोजना के महाप्रबंधक कार्यालय गेट व बेस वर्क शॉप पर संयुक्त मोर्चा के नेताओं द्वारा ‘पिट मीटिंग’ आयोजित की गई। जिसमें नेताओं ने लेबर कोड को मजदूर विरोधी और “काला कानून” बताते हुए 12 फरवरी 2026 की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनाई। वही 11 फरवरी को बैठक के माध्यम से मजदूरों को जागरूक कर हड़ताल में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कहा कि इन श्रम कोड के लागू होने से नौकरी की सुरक्षा, काम के घंटे, यूनियन अधिकार और सामाजिक सुरक्षा पर सीधा असर पड़ेगा, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। संयुक्त मोर्चा ने स्पष्ट कहा कि सरकार द्वारा लाये गये इस काले कानून के खिलाफ रजरप्पा परियोजना क्षेत्र के सभी श्रमिक 12 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे। यदि सरकार चारों श्रम कोड को वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक तथा उग्र किया जायेगा। इस दौरान मजदूरों ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी करते हुए श्रम कोड रद्ध करने की मांग किया। मौके पर मौके पर किशोरी प्रसाद, आरपी सिंह, चंद्रेश्वर चौधरी, राजेन्द्रनाथ चौधरी, रविंद्र वर्मा, हाजी अख्तर आजाद, सुरेश तुरी, प्रदीप पटवा, शिव प्रसाद बेदिया, सुखसागर सिंह, महेंद्र मिस्त्री, कर्मा मांझी, बिजय पोद्दार, ललिता देवी, राधिका देवी, गुलनाज परवीन सहित कई नेता व मजदूर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group