पूर्व सांसद प्रो.यदुनाथ पांडेय ने अलंकार शिव-दुर्गा मंदिर में किया संध्या आरती

Advertisement

कुजू डटमा मोड़ स्थित अलंकार शिव-दुर्गा मंदिर में सोमवार की संध्या हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रो.यदुनाथ पांडेय पहुंचे. उन्होंने शाम छह बजे मां दुर्गा एवं बाबा भोलेनाथ की आरती किया. आरती के दौरान मंदिर परिसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. उन्होंने पूरे श्रद्धा भाव के साथ आरती में भाग लिया. जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. इस दौरान पूर्व सांसद प्रो.यदुनाथ पांडेय ने कहा कि यहां आने वाले सभी श्रद्धालुगण बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें एक ऐतिहासिक स्थान पर आकर पूजा-अर्चना का अवसर होता है. साथ ही उन्होंने कहा कि अपने जीवन को स्व से लेकर पर तक ले जाना और स्वयं का कल्याण करना हर व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन स्वयं के कल्याण का ऐसा मार्ग चुनना चाहिए जिससे अन्य लोगों का भी कल्याण हो. मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मंदिर परिसर पर मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group