बड़कागांव में स्कॉर्पियो की बिजली खंभे से टक्कर, चालक गंभीरबड़कागांव। थाना क्षेत्र में बीती रात एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद वह सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।स्थानीय लोगों ने चालक पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
बड़कागांव में स्कॉर्पियो की बिजली खंभे से टक्कर, चालक गंभीर
