चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के पपरो निवासी राकेश सिंह ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से जनरेटर असेंबलिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। “जहां चाह, वहां राह” की कहावत को साकार करते हुए उन्होंने इटखोरी में ‘इंडिया मोटर’ नाम से अपनी यूनिट स्थापित की है।यहां वे जनरेटर की असेंबलिंग के साथ-साथ बिक्री और सर्विसिंग की सुविधा भी उपलब्ध करा रहे हैं। राकेश सिंह ने बताया कि वर्तमान में साउंडलेस और सेल्फ-स्टार्ट जनरेटर की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए वे आधुनिक तकनीक के अनुरूप जनरेटर तैयार कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि उनकी यूनिट में 10 केवी से लेकर 60 केवी और उससे अधिक क्षमता वाले जनरेटर तैयार किए जाते हैं। ये जनरेटर सिंगल बेयरिंग और सिंगल फेज AVR टाइप में उपलब्ध हैं और ग्राहकों की जरूरत के अनुसार इन्हें कस्टमाइज भी किया जाता है। असेंबलिंग के लिए आवश्यक कच्चा माल आगरा सहित अन्य शहरों से मंगवाया जाता है।इस पहल से डीजे संचालकों, छोटे व्यवसायियों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा मिल रही है, जिन्हें अब जनरेटर के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। वर्तमान में उनकी सेवाएं इटखोरी और आसपास के क्षेत्रों में उपलब्ध हैं।राकेश सिंह ने बताया कि जरूरतमंद लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने मोबाइल नंबर 7631008400 जारी किया है।
चौपारण के राकेश सिंह ने रचा नया मुकाम, इटखोरी में ‘इंडिया मोटर’ से जनरेटर असेंबलिंग को दी पहचान
Advertisement
Amarnath Pathak
अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।
