डीवीसी हजारीबाग में मना सतर्कता जागरुकता सप्ताह

Advertisement

कई कार्यक्रम आयोजित, निबंध प्रतियोगिता सह संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण मुख्य थीम रहा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’

हजारीबाग। केन्द्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार डीवीसी हजारीबाग परियोजना की ओर से जिले में सतर्कता संबंधी जागरुकता लाने के लिए 28 अक्तूबर से 03 नवम्बर के बीच कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस वर्ष केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह का मुख्य थीम ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ और इसी विषय पर संगोष्ठी सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन डीवीसी सभागार में दो नवम्बर को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार सिन्हा (आईपीएस), निदेशक जेपीए, हजारीबाग, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग थे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि शैलेन्द्र कुमार सिन्हा (आईपीएस); संजय कुमार, निदेशक सह परियोजना प्रमुख, दाघानि, हजारीबाग; आरएस शर्मा, वरीय महा प्रबंधक, डॉ मनमथ नाथ मिश्र एवं अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी सह पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया।
विशिष्ट अतिथि आरएस शर्मा ने सभी कार्मिकों से आह्वान किया कि ईमानदारी पूर्वक और पारदर्शी शैली को अपनाकर ही हमलोग सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि को पूरा कर सकेंगे। उन्होंने सभी कार्मिकों एवं स्कूली बच्चों से आयोजित की जा रही विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए सभी बच्चों को धन्य्वाद दिया।
परियोजना प्रधान संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए हमें सभी स्तरों पर नैतिकता और पारदर्शिता को बनाए रखने की आवश्यकता है। तकनीकी सुधार, जागरुकता कार्यक्रम और कर्मचारियों की प्रशिक्षण कार्यशालाएं इसके लिए जरूरी कदम हैं। उन्होंने यहां उपस्थित सभी सहकर्मियों से यह अनुरोध किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदार बनें और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सतर्कता को बढ़ावा दें।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता़ शैलेन्द्र कुमार सिन्हा (आईपीएस), निदेशक जेपीए, हजारीबाग, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि सतर्कता न केवल किसी संगठन की प्रतिष्ठा को बनाए रखने में सहायक होती है, बल्कि समाज में विश्वास और पारदर्शिता को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने इस वर्ष के सतर्कता सप्ताह के विषय ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर जोर देते हुए कहा कि यह विषय हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम करेगा और हमें ईमानदारी तथा नैतिकता के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध बनाएगा।

——

निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित
….
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इनमें निबंध लेखन के लिए सुजीत नारायण को प्रथम, गंगाधर महतो को द्वितीय एवं हरे कृष्ण कर्मकार को तृतीय पुरस्कार दिया गया। नारा लेखन में डॉ अशोक कुमार को प्रथम, दीपक कुमार राणा को द्वितीय एवं विकास कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
स्कूली बच्चों (वरिष्ठ वर्ग) के भाषण प्रतियोगिता के लिए प्रगति कुमारी (संत जेवियर स्कूल) को प्रथम, वर्षा कुमारी (डीएवी पब्लिक स्कूल) को द्वितीय एवं दिशा कुमारी (होली क्रॉस स्कूूल) को तृतीय पुरस्कार दिया गया। स्कूली बच्चों (कनिष्ठ वर्ग) के भाषण प्रतियोगिता के लिए सृष्टि सिंह (संत जेवियर स्कूल) को प्रथम, तनिशा राज (विवेकानन्द सेंट्रल स्कूल) को द्वितीय एवं अनन्या गुप्ता (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर) को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यववाद ज्ञापन राहुल रंजन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार, धीरज कुमार, मदन कुमार, अरूण सिन्हा, दीपक कुमार राणा, शंकर सिंह आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group