हजारीबाग में ठंड का कहर, युवाओं की पहल बनी सहारा, चौक-चौराहों पर जलते अलाव से जरूरतमंदों को मिली राहत

Advertisement

हजारीबाग जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शाम ढलते ही ठंड का प्रकोप और बढ़ जाता है। जिससे चौक-चौराहों पर लोग राहत की तलाश में जुटने लगते हैं। ऐसे में कुछ स्थानीय युवाओं की टोली ने समाज के लिए एक सराहनीय पहल की है। युवाओं ने सूखी लकड़ियों को इकट्ठा कर प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की है, ताकि राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके। इस अलाव का लाभ विशेष रूप से रिक्शा चालक, गरीब एवं निर्धन वर्ग, असहाय लोग और देर रात तक सफर करने वाले राहगीर उठा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि ठंड के मौसम में इस तरह की सेवा भी समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। उनकी इस पहल की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group