हजारीबाग सेंट्रल जेल से तीन कैदी फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप
हजारीबाग।

Advertisement


झारखंड के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा, हजारीबाग से तीन कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फरार हुए तीनों कैदी धनबाद जिले के बताए जा रहे हैं। कैदियों के जेल से भागने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर सुमन ने तीन कैदियों के फरार होने की पुष्टि की है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फरार कैदी किस मामले में सजा काट रहे थे या वे विचाराधीन कैदी थे। इस संबंध में जेल प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी अभी साझा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि हजारीबाग सेंट्रल जेल को हाई सिक्योरिटी जेल माना जाता है, जहां खूंखार अपराधियों, नक्सलियों और कई हाई प्रोफाइल विचाराधीन कैदियों को रखा जाता है। ऐसे में तीन कैदियों का फरार होना जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और फरार कैदियों की तलाश तेज कर दी गई है। प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए जाने की संभावना है।

Amarnath Pathak

अमरनाथ पाठक एक समर्पित समाचार लेखक (News Writer) हैं, जिन्हें ताज़ा खबरों और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल और सटीक तरीके से प्रस्तुत करने का अनुभव है। वे देश-विदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर नियमित रूप से लेख लिखते हैं। अमरनाथ का लक्ष्य पाठकों तक सही, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना है। वे हमेशा ऐसी खबरें लिखने पर ध्यान देते हैं जो लोगों के लिए उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाली हों। समाचार लेखन के क्षेत्र में उनकी रुचि और मेहनत उन्हें एक भरोसेमंद कंटेंट क्रिएटर बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group