बायकॉट के ड्रामे पर पाकिस्तान को झेलनी पड़ सकती है कड़वी सजा, ICC के पास हैं 5 बड़े विकल्प

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के रुख ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हलचल बढ़ा दी है। पाकिस्तान टीम ने 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान ग्रुप मैच के बहिष्कार का संकेत दिया है, जिसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी है।सूत्रों के अनुसार, आईसीसी ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट शेड्यूल और नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर पाकिस्तान अपने फैसले पर अड़ा रहता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। आईसीसी के पास ऐसे मामलों से निपटने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं।आईसीसी पाकिस्तान पर आर्थिक जुर्माना लगा सकती है, साथ ही अंक कटौती जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं। इसके अलावा, टूर्नामेंट से अयोग्य ठहराने, भविष्य के आईसीसी इवेंट्स की मेजबानी से वंचित करने या राजस्व हिस्सेदारी रोकने जैसे कठोर फैसले भी संभावनाओं में शामिल हैं। सबसे गंभीर स्थिति में पाकिस्तान की टीम को टूर्नामेंट से बाहर करने तक का विकल्प आईसीसी के पास मौजूद है।क्रिकेट जानकारों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला आईसीसी टूर्नामेंट्स की सबसे बड़ी आकर्षण का केंद्र होता है और इसका बहिष्कार न सिर्फ खेल भावना के खिलाफ है, बल्कि प्रसारण और प्रायोजकों पर भी बड़ा असर डाल सकता है। यही वजह है कि आईसीसी इस मुद्दे पर कोई ढील देने के मूड में नहीं है।फिलहाल सभी की नजरें पाकिस्तान के अगले कदम और आईसीसी के आधिकारिक फैसले पर टिकी हैं। आने वाले दिनों में यह साफ हो जाएगा कि पाकिस्तान अपने रुख पर कायम रहता है या दबाव में आकर फैसला बदलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *