अनुष्का अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयनित

Advertisement

हजारीबाग आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र की है छात्रा

हजारीबाग। हजारीबाग आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र की छात्रा अनुष्का कुमारी का चयन अंडर 17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम में किया गया है। उसकी इस उपलब्धि पर हजारीबाग के पुराने फुटबॉल खिलाड़ी और फुटबॉल रेफ्रियों ने कर्जन मैदान में अनुष्का कुमारी और उनके प्रशिक्षक सुशीला कुमारी को बुके, अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर देकर सम्मानित किया।

इसके पूर्व भी हजारीबाग जिला फुटबाल संघ अंडर-17 भारतीय महिला फुटबॉल टीम के कैप्टन अष्टम उरांव और पूर्णिमा कुमारी को भी सम्मानित कर चुके हैं। सम्मानित करने वालों में नजरुल हसन, भैया मुरारी सिन्हा, अशोक भट्टाचार्य, लाल किशोर प्रसाद, बहादुर राम, सरफराज अहमद, धनेश्वर गोप, शफीउल्लाह खान गुड्डू, राष्ट्रीय फुटबॉल रेफरी परमेश्वर गोप, उमेश कुमार, सिकंदर यादव एवं अन्य खेल प्रेमियों ने अनुष्का कुमारी को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Amarnath Pathak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp  Join group